KAAL SARP DOSH

ॐ साई राम। जय गुरु जी कालसर्प दोष यदि आपको कालसर्प दोष है तो इस ब्लॉग को जरूर पढ़ें। कालसर्प दोष होता है या नहीं | जानकार मानते हैं कि कालसर्प दोष को कर्तरी दोष भी माना जाता था। वारमही ने भी अपने ग्रंथों में कर्तरी योग का उल्लेख किया है| सारावली में भी सर्प योग का ही वर्णन मिलता है, काल सर्प दोष का कोई उल्लेख नहीं मिलता है । पुराने मूल वैदिक शास्त्र में कालसर्प दोष के बारे कुछ भी नहीं बताया गया है । आधुनिक ज्योतिष में कालसर्प दोष को माना जाता है। इसमें सभी विद्वानों की राय एक जैसी नहीं है| राहु और केतु के बीच कुंडली में सभी ग्रह एक तरफ हो जाए उसे कालसर्प दोष कहते हैं। यह भी पितृदोष की तरह फल देता है। कई जानकार इसे सर्प दोष की तरह देखते हैं तो कई किसी पूर्वज की असमय मृत्यु वो भी किसी असमान्य तरीके से या मृत व्यक्ति का सही प्रकार से संस्कार न होने के कारण मान क्र उसके उपरांत उपजा दोष मानते हैं। अभी जो वंश वर्तमान में है उसमें सब से बड़ी संतान या सब से छोटी संतान में यह दोष बन कर कुंडली में आता...